Sakti Big News : करंट की चपेट में आए 3 मजदूर की मौत, 2 मजदूर गम्भीर रूप से झुलसे, चाम्पा के अस्पताल में इलाज जारी, ऐसे हुई बड़ी घटना, पढ़िए…

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में रोड पर काम करते वक्त 5 मजदूर करंट की चपेट में आ गए और हादसे में 3 मजदूर की मौत हो गई है, वहीं 2 मजदूर गम्भीर रूप से झुलसे हैं, जिनका चाम्पा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 



दरअसल, खम्हरिया गांव में रोड निर्माण का काम चल रहा था. यहां मजदूर काम कर रहे थे. इसी दौरान मिक्सर मशीन को मजदूर हटा रहे थे, तभी मिक्सर मशीन का हिस्सा ऊपर से गुजरे 11 केव्ही तार से छू गया और 5 मजदूर करंट की चपेट में आ गए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

करंट की चपेट में आने पर 5 मजदूरों को चाम्पा अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने 3 मजदूर अजय सिदार, प्रेम महिलांगे और राजकुमार सतनामी को मृत घोषित कर दिया, वहीं गम्भीर रूप से झुलसे 2 मजदूरों का इलाज चाम्पा के निजी अस्पताल में चल रहा है. मामले में चाम्पा पुलिस ने शून्य में मर्ग कायम किया है और डायरी को बाराद्वार थाना भेजी जाएगी.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!