Sakti Big News : गांव में सज रहा था मंडप, करंट की चपेट में आया 17 वर्षीय लड़का, हुई मौत, बाराद्वार थाना क्षेत्र का मामला

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के डूमरपारा गांव से बड़ा मामला सामने आया है. गांव में मंडप सजाने के लिए जामुन पेड़ की शाखा को काटते 17 वर्षीय संतोष यादव 11 केव्ही करंट की चपेट में आ गया और घटना में उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं.

 



बाराद्वार थाना के टीआई राजेश पटेल ने बताया कि गांव के घर में आज मंडप था और उसी के लिए 17 साल का लड़का संतोष यादव खेत में जामुन पेड़ की शाखा को काटने गया था, तभी पेड़ की शाखा टूटी और संतोष यादव, पेड़ के पास से गुजरे 11 केव्ही विद्युत करंट की चपेट में आ गया. घटना के बाद उसे बाराद्वार सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

आपको बता दें कि संतोष यादव, डूमरपारा गांव में अपने नाना के घर में रहता था और उसने 10 कक्षा तक की पढ़ाई की है. फिलहाल, घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं और मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!