Sakti Murder Arrest : टांगी से हमला कर शख्स की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी फरार, दो सगे भाई ने मिलकर की थी हत्या, सक्ती पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. सक्ती पुलिस ने टांगी से हमला कर शख्स की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



दरअसल, पुलिस को डायल 112 से नवापारा कला गांव के रामसिंह कंवर की हत्या की सूचना मिली. जिसके बाद पुलिस की टीम नवापारा कला पहुंची जहां रामसिंह कंवर के परिजनों से पूछताछ करने पर बताया की, पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस में रहने वाले निर्मल यादव और लखन यादव ने टांगी से हमला कर रामसिंह कंवर की हत्या कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

मामले में पुलिस ने आरोपी निर्मल यादव और लखन यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी लखन यादव को गिरफ्तार किया है और न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. वही घटना में शामिल निर्मल यादव फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!