Sakti News : चंद्रपुर में सामुदायिक भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक रामकुमार यादव

सक्ती. चंद्रपुर में आयोजित सामुदायिक भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप ने चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव शामिल हुए.

 



यहां ग्रामीणों ने विधायक रामकुमार यादव का गाजे-बाजे के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया.

इस दौरान चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि आज सामुदायिक भवन, सीसी रोड, नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन का आयोजन किया गया. यहां के विकास के लिए यह आवश्यक था. ये सभी कार्य 3 करोड़ के हैं. उन्होंने कहा कि विकास सतत प्रक्रिया है, लगातार प्रयास किया जा रहा है कि क्षेत्र का विकास हो और लोगों की सुविधाओं में वृद्धि हो.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इस दौरान जिला विधायक प्रतिनिधि सुनील चंद्रा, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य तुलसी देवी साहू, राजीव युवा मितान क्लब के जिला संयोजक मोनू शर्मा, नगर पंचायत चंद्रपुर के एल्डरमेन आयुष अग्रवाल, जिला पंचायत की सदस्य रामबाई सिदार, डभरा एसडीएम दिव्या अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!