Sakti News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का किया गया आयोजन, शामिल हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू

सक्ती. मालखरौदा ब्लॉक के बड़े सीपत गांव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सक्ती युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू शामिल हुए.यहां सक्ती युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की तैलचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना की.

 



इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालेश्वर साहू ने कहा कि महिला आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है, चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या फिर राजनीति के क्षेत्र में हो, आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. बड़े सीपत गांव में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, यह सराहनीय है.इस दौरान मालखरौदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुसुमलता अजगल्ले, कांग्रेस नेता कमल किशोर साहू, सीता जाटवर, संतोष साहू, गैसराम जाटवर, हेमबाई साहू, सरिता कर्ष, अमरदीप जायसवाल, दिलेश्वर चंद्रा, प्रीति पंकज, भोलाराम सतनामी, रामदास जांगड़े, छोटेलाल भारद्वाज, श्यामलाल सितारे, मोहन कुमारी साहू सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण एवं महिलाएं काफी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : भारत माला में बाइक सवार मवेशी से टकराया, बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!