वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में आयोजित होगी श्रद्धांजलि सभा 14 मार्च को, प्रगतिशील किसान थे देहदानी सुन्दरलाल कौशिक

जांजगीर-चाम्पा. किसानों के हित में सदैव काम करने वाले कमरीद गांव के प्रगतिशील किसान और देहदानी स्व. सुन्दरलाल कौशिक को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह में 14 मार्च, मंगलवार को दोपहर 2 बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी. इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा.

 



किसान स्कूल के संचालक एवं कृषक मित्र दीनदयाल यादव ने बताया कि बलौदा ब्लॉक अंतर्गत कमरीद गांव के प्रगतिशील किसान सुन्दरलाल कौशिक 67 साल की उम्र तक क़ृषि क्षेत्र में किसानों के हित में हमेशा काम करते रहे, वहीं करीब 3 साल पहले उन्होंने देहदान का संकल्प लिया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

गायत्री परिवार से जुड़े प्रगतिशील किसान सुन्दरलाल का 27 फरवरी को निधन हो गया था. संकल्प के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को मेडिकल कालेज को दे दिया गया. समाज और किसान समुदाय को इस तरह की प्रेरणा देने वाले श्री कौशिक को किसान स्कूल में श्रद्धांजलि अर्पित किया जायेगा.

आपको बता दें कि जन्मदिन के अवसर पर हरेक ब्यक्ति को पेड़ लगाने, दीप यज्ञ के साथ जन्मदिन, सालगिरह मनाने और नशा उन्मूलन, पर्यावरण, दहेज़ प्रथा, बाल विवाह आदि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसी अनेक अभियान उन्होंने अपने जीवन में लोगों के हित में चलाया है. उन्होंने लोगों को हमेशा जागरूक किया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!