Sheorinarayan News : सूने आंगनबाड़ी केंद्र से 12 हजार रुपए के सामान की हुई चोरी, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के केसला गांव के सूने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में अज्ञात चोरों ने सामानों की चोरी कर ली है. इससे पहले भी यहां चोरी हो चुकी है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केसला गांव की बद्रीका साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गांव के आंगनबाड़ी केंद्र 01 में कार्यकर्ता के पद पर पदस्थ है और 04 फरवरी को बच्चों को खाना खिलाने के बाद आंगनबाड़ी को बंद करके घर चली गई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh Suicide : मुक्तिधाम के पास पेड़ में युवक ने लगाई फांसी, मौके से मंगलसूत्र और सिंदूर का मिला डिब्बा...

दूसरे दिन जांजगीर हड़ताल में चली गई थी. 27 फरवरी को आंगनबाड़ी आने पर खिड़की खुली हुई थी. ताला खोलकर देखने पर अंदर का सामान बिखरा हुआ था और 1 बोरी चावल, किचन का सामान और बच्चों के खिलौने कुल कीमत 12 हजार रुपए के सामान की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!