JanjgirChampa Accident Death : अज्ञात वाहन की ठोकर से 26 वर्षीय युवक की हुई मौत, बाइक में ससुराल जाते वक्त हुई घटना, अकलतरा अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

जांजगीर-चाम्पा. तिलई गांव के चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक राजेश गोंड़ की मौत हो गई है. 26 वर्षीय युवक ससुराल जाते वक्त घटना का शिकार हो गया है. घटना के बाद उसे अकलतरा अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, युवक युवक राजेश गोंड़, अकलतरा का रहने वाला था और उसकी उम्र 26 वर्ष थी. वह अपने ससुराल बनारी गांव जाने के लिए अकलतरा से बाइक में सवार होकर निकला था और वह तिलई गांव के चौक के पास पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. इससे बाद परिजन और ग्रामीण उसे लेकर अकलतरा अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मेसर्स मां शारदा लॉजिस्टिक प्रा.लि. के कोल डिपो में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मशीन और वाहनों सहित अन्य सामग्री को जब्त किया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!