रसेड़ा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का किया जा रहा आयोजन, तृतीय दिवस सुनाए गए प्रसंग, बड़ी संख्या में कथा श्रवण के लिए पहुंचे लोग.

जांजगीर: अकलतरा क्षेत्र के रसेड़ा गांव में इन दिनों श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है और आज तृतीय दिवस के अवसर पर चित्रकूट वाले पंडित कृष्ण गोपाल शास्त्री जी के द्वारा प्रसंग सुनाया गया. इसमें ब्रम्हा जी की उत्पत्ति, विदुर चरित्र, वाराह चरित्र, कपिल अवतार, सती चरित्र, शिव विवाह को प्रसंग के माध्यम से बताया गया. कथा श्रवण के लिए श्रद्धालु क्षेत्र सहित अन्य क्षेत्र से भी पहुंच रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

 

 

-मिली जानकारी के अनुसार, कथा का वाचन चित्रकूट वाले राष्ट्रीय कथावाचक पंडित कृष्ण गोपाल शास्त्री के द्वारा किया जा रहा है. जिसे सुनने के लिए लोग आतुर हैं और कथा श्रवण के लिए पहुंच रहें हैं. इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक मां कर्मा एम्बुलेन्स के संचालक पारस साहू ने बताया कि रसेड़ा गांव में यह आयोजन छोटू निर्मलकर, भरत निर्मलकर और शत्रुहन लाल निर्मलकर के निवास में किया जा रहा है. जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और कथा का श्रवण करने लोग पहुंच रहें है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!