महेश भट्ट की ये बात सुनकर गुस्से से आग बबूला हो गईं थीं सुष्मिता सेन, डायरेक्टर को दे दी थी ये वार्निंग

Sushmita Sen Angry On Mahesh Bhatt: सुष्मिता सेन बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं, जो अपने बिंदास नेचर के लिए जानी जाती हैं. सुष्मिता अपनी लाइफ को खुलकर जीती हैं और लोगों को भी कई बार मोटीवेट करती नजर आती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बारे में खुलासा कर एक्ट्रेस ने सभी को चौंका दिया था. हालांकि अब एक्ट्रेस बिलकुल ठीक हैं और अपनी नॉर्मल लाइफ में वापस आ गई हैं. कुछ समय पहले एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के शो ‘ट्विक’ में गई थीं, तब उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़े कई राज खोले थे.

 



 

 

 

महेश भट्ट पर भड़कीं सुष्मिता
सुष्मिता ने इस दौरान बताया था कि एक बार वो बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर महेश भट्ट पर बुरी तरह भड़क गई थीं और उन्हें भला बुरा कह दिया था. एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीत कर घर आईं तो उनके पास महेश भट्ट का फोन आया. सुष्मिता ने बताया, “महेश ने मुझे कॉल किया और कहा मेरी अगले फिल्म में आप काम करना चाहती हो. तब मैंने उनसे कहा कि मुझे एक्टिंग नहीं आती है और न ही मैंने कोई क्लासेज लीं हैं. इस पर महेश ने कहा कि मैंने ये नहीं कहा कि आप एक्ट्रेस हो. हालांकि उन्होंने काफी भरोसा दिखाया और उसके बाद में मैं फिल्म के मुहूर्त सेट पर पहुंच गई. जहां मुझे गुस्से का एक सीन देना था. जो मैं नहीं कर पा रही थी”.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

 

एक्ट्रेस ने अपनी बात जारी रखते हुए आगे बताया, “ऐसे में तमाम लोगों के सामने महेश ने मुझसे कहा कि अरे कहां से आ गई हो कुछ नहीं आ रहा. फिर मैंने गुस्से में आकर अपने कानों के कुंडल फैंक दिए, जिसकी वजह से मैं घायल भी हो गई और रोते हुए वहां से उठ कर चल दी, फिर महेश ने मेरा हाथ पकड़ के रोका. मैंने उनको गुस्से में बोला कि आप मुझसे ऐसे बात नहीं कर सकते. हालांकि वह महेश भट्ट की एक चाल थी, मुझे गुस्सा दिलाने की. उसके बाद उन्होंने कहा कि मुझे सीन में आपका यही गुस्सा चाहिए”. सुष्मिता समझ गईं कि यूं ही महेश भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज डायरेक्टर नहीं कहलाते. इसके बाद सुष्मिता ने 1996 में महेश भट्ट की डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड डेब्यू किया.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!