WhatsApp ग्रुप Admins को मिली एक खास पावर, आप भी हैं तो जान लें पूरा अपडेट

WhatsApp latest Update: अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आप किसी न किसी वॉट्सऐप ग्रुप में जरूर जुड़े हुए होंगे. फिर चाहे ये आपके परिवार का हो, दोस्तों का हो या स्कूल या दफ्तर से जुड़ा हुआ हो. वॉट्सऐप ग्रुप में कई लोग जुड़े होते हैं और कुछ लोग इसके एडमिन यानी ग्रुप के मालिक होते हैं. मालिक हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ग्रुप एडमिन कभी भी किसी व्यक्ति को ग्रुप से बेदखल कर सकता है. इस बीच ग्रुप एडमिन को एक और खास पावर वॉट्सऐप ने दी है.

 



 

 

 

वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट के मुताबिक, वॉट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है जो ग्रुप एडमिन को नए पार्टिसिपेंट को अप्रूव करने की सुविधा देगा. यानी नए अपडेट के बाद यदि कोई व्यक्ति ग्रुप से जुड़ना चाहता है तो उसे पहले ग्रुप एडमिन अप्रूवल देगा और तभी वह ग्रुप में जुड़ पाएगा. फिलहाल ये नया फीचर आईओएस पर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है जो आने वाले समय में धीरे-धीरे सभी के लिए लाइव कंपनी करेगी. इसके अलावा नया फीचर उन लोगों को भी दिखने लगेगा जो आईओएस पर वॉट्सऐप 23.3.77 अपडेट को ऐप स्टोर से डाउनलोड कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

 

 

 

नए फीचर से होंगे ये फायदे

-ग्रुप एडमिन को ये खास पावर मिलने के बाद जो सबसे महत्वपूर्ण बात है वो ये है कि इससे स्पैम मैसेज और मनचलों को ग्रुप से दूर रखा जा सकेगा. यानी हर कोई ग्रुप में नहीं जुड़ पाएगा, केवल अप्रूव किए हुए लोग ही ग्रुप का हिस्सा होंगे. इससे ग्रुप का माहौल अच्छा रहेगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

 

 

-नए फीचर को ऑन करने के बाद यदि कोई ग्रुप में जुड़ना चाहेगा तो ग्रुप एडमिन को ‘पेंडिंग पार्टिसिपेशन’ की लिस्ट देखेगी जहां से वो एक-एक कर सभी को ग्रुप में जोड़ सकता है.

 

बता दें, अभी हाल ही में वॉट्सऐप ने टेबलेट यूजर्स के लिए नया स्प्लिट व्यू इंटरफेस जारी किया है. इस अपडेट के बाद टेबलेट यूजर्स लेफ्ट साइड में चैट लिस्ट और राइट साइड में एक चैट विंडो को खोल सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!