Oscars 2023 Winners: ऑस्कर अवॉर्ड में रहा इस फिल्म का दबदबा, एक-दो नहीं, सात अवॉर्ड किए अपने नाम

ऑस्कर 2023 के विनर्स की लिस्ट सामने आ गई है। 95वें अकादमी अवॉर्ड की हर कैटेगरी को उसका विजेता मिल गया है। भारत ने भी ऑस्कर 2023 में अपना लोहा मनवाया है। वहीं ऑस्कर में इस साल किस फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए, आइए उसका नाम जान लेते हैं। साथ ही किस श्रेणी में उसे सफलता हासिल हुई है उसकी लिस्ट भी देख लेते हैं।

 



बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : के हुई क्वान (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)

बताते चलें कि ‘ऑस्कर 2023’ में सबसे ज्यादा अवॉर्ड ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ ने हासिल किए हैं। 95वें अकादमी अवॉर्ड में के हुई क्वान ने सबसे पहले बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : जेमी ली कर्टिस (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए भी ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ की जेमी ली कर्टिस ने ऑस्कर 2023 अपने नाम किया है। इसके साथ उन्होंने एंजेला बैसेट (ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर), हांग चाऊ (द व्हेल), केरी कोंडोन (द बंशीज ऑफ इनिशरिन) को पीछे छोड़ दिया।
बेस्ट राइटिंग (ओरिजनल स्क्रीनप्ले) – ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’
ओरिजनल स्क्रीनप्ले के लिए बेस्ट राइटिंग का अवॉर्ड डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट को मिला है। ये भी फिल्म ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ से ही जुड़ा हुआ है।

बेस्ट लीड एक्ट्रेस : मिशेह योह (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)

बेस्ट लीड एक्ट्रेस का खिताब मिशेल योह की झोली में आ गिरा है। उन्हें ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ के लिए ही इस सम्मान से नवाजा गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

बेस्ट डायरेक्टिंग : डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट (एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस)

बेस्ट डायरेक्टिंग के लिए डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट ने हासिल किया है। ये अवॉर्ड भी फिल्म ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ के लिए ही है। वहीं इस जीते के साथ डेनियल क्वान और डेनियल शेइनर्ट ने स्टीवन स्पीलबर्ग को पछाड़ दिया है।

बेस्ट पिक्चर – ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’
बेस्टर पिक्चर का ऑस्कर अवॉर्ड 2023 भी ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ को मिला है। इसके साथ डेनियल क्वान, डेनियल शेइन और जोनाथन वैंग (प्रोड्यूसर) ने बड़ी जीत हासिल की है।

बेस्ट फिल्म एडिटिंग – ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’

बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर भी ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ की झोली में आ गिरा है। इसके लिए पॉल रॉजर्स सम्मानित हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

Related posts:

error: Content is protected !!