बेटे के दोस्त के प्यार में डूबी महिला, तीन साल तक चला रिलेशन, शादी के बंधन में बंधे दोनों प्रेमी

नई दिल्ली. प्यार एक ऐसी चीज है जो कहीं भी किसी से भी हो जात है। प्यार की न कोई उम्र और न कोई सीमा होती है। प्रेम के रंग में जो डूब जाता है उसका बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। आजकल तो प्यार उम्र भी नहीं देख रहा है। वहीं प्रेम के लिए लोग कुछ भी करने को आतुर रहते है। ऐसी ही एक खबर सामने आई है जहां एक 42 साल की महिला को अपने ही बेटे के दोस्त से प्यार हो गया।



हालांकि दोनों के प्यार को कई कठनाईयों का सामना करना पड़ा। क्योंकि समाज में इस तरह के प्रेम का स्वीकार करना मुश्किल होता है। इतना ही नहीं महिला के पहले से 4 बच्चे भी है। महिला जिसके प्यार में डूबी हुई उस लड़के की उम्र करीब 24 साल ही है। तान्या और जोसू के बीच तीन से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

परेशानियों का सामना करते हुए दोनों ने बीते साल शादी कर ली। जबकि लोग धमकियां देते रहे कि इनके रिश्ते के खिलाफ सोशल सर्विसेज से शिकायत करेंगे। हालांकि कपल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। दोनों सोशल मीडिया पर आए दिन अपने रोमांटिक वीडियो शेयर करते हैं। इनके वीडियोज पर भी लोग आलोचना भरे कमेंट करते हैं। लोग तान्या पर आरोप लगाते हैं कि उन्होंने जोसू को बेवकूफ बनाया है। लोगों के कमेंट से परेशान होकर तान्या ने कहा, ‘जब हम पहली बार मिले, तब जोसू एक वयस्क था।

इसे भी पढ़े -  Honda City Facelift हो सकती है लॉन्‍च, टेस्टिंग के दौरान दिखी कार से मिली यह जानकारी

वहीं कुछ लोग जोसू को गलत ठहराते हैं। उनका कहना है कि वह अपने सिर पर छत के लिए तान्या का इस्तेमाल कर रहा है। उनके बड़े बेटे को शर्मिंदगी महसूस होती होगी कि वह जोसू की ‘शुगर ममा’ बनी बैठी हैं। तान्या का कहना है कि उन्हें और जोसू को लोगों के कमेंट्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। दोनों हमेशा साथ रहेंगे, चाहे फिर लोग चाहें या न चाहें।

उनका कहना है कि शुरुआत में उनके बच्चों को अजीब लग रहा था लेकिन अब वो भी जोसू के साथ घुल मिल गए हैं। उनका कहना है कि जोसू उनके बेटों के लिए बड़े भाई जैसा ज्यादा हैं।

error: Content is protected !!