बॉलीवुड के 5 सुपरस्टार ने थामा साउथ का दामन, अमिताभ भी आएंगे नजर, दूसरा नाम है बेहद शॉकिंग

मुंबई. बीते कुछ साल से साउथ की फिल्मों का डंका पूरे देश में बज रहा है. वहीं बॉलीवुड फिल्मों को दर्शकों ने दरकिनार कर दिया है. साउथ इंडिया की फिल्मों के स्टार अब ग्लोबल हो गए हैं. साउथ सुपरस्टार्स को बॉलीवुड की भी कई फिल्में ऑफर हो चुकी हैं.



वहीं अब बॉलीवुड सितारे भी साउथ की फिल्मों में नजर आने लगे हैं. अमिताभ बच्चन से लेकर दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान ने भी साउथ की फिल्में साइन की हैं. आइये जानते हैं पूरी लिस्ट.

1-अमिताभ बच्चन: बॉलीवुड सुपस्टार अमिताभ बच्चन ने हॉलीवुड में भी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है. अमिताभ बच्चन को सदी का महानायक कहा गया है. बॉलीवुड में 5 दशकों तक राज करने वाले अमिताभ ने भोजपुरी और मराठी फिल्म में भी काम किया है. अब अमिताभ बच्चन साउथ की फिल्म करने जा रहे हैं. अमिताभ अब जल्द ही प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म प्रोजेक्ट के में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन को चोट भी लग गई थी. हालांकि अब अमिताभ बच्चन ठीक होकर वापस सेट पर लौट गए हैं.

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

2-दीपिका पादुकोण: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण भी हिंदी समेत हॉलीवुड की फिल्मों में एक्शन कर चुकी हैं. ड्वेन जॉन्सन की फिल्म में दीपिका ने दमदार गोलियां चलाईं थीं. अब दीपिका पादुकोण साउथ की फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में दीपिका के साथ प्रभास नजर आने वाले हैं. अमिताभ बच्चन भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं.

3-सैफ अली खान: बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान 3 दशकों से लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं. सैफ अली खान ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है. सैफ अली खान भी अब साउथ की फिल्म में नजर आने वाले हैं. सैफ अली खान ने हाल ही में जूनियर एनटीआर की फिल्म एनटीआर-30 साइन कर ली है. इस फिल्म में सैफ अली खान जूनियर एनटीआर के साथ नजर आने वाले हैं.

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

4-अर्जुन रामपाल: अर्जुन रामपाल ने अपने 21 साल के करियर में कई तरह रोल किए हैं. रॉक ऑन, राजनीति समेत कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले अर्जुन रामपाल भी अब साउथ की फिल्म में एक्टिंग करते नजर आने वाले हैं. अर्जुन रामपाल ने पवन कल्याण के साथ ‘वीरा मल्लू’ साइन की है. फिल्म भी बड़े बजट में बन रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 150-200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

5-आलिया भट्ट: आलिया भट्ट ने 10 साल में अपने करियर में खूब तरक्की है. आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप हीरोइन्स की सूची में शामिल हो गई हैं. आलिया भट्ट भी अब साउथ की फिल्म में एक्टिंग करती नजर आएंगी. आलिया भट्ट ने हाल ही में एक तेलुगू फिल्म साइन की है. हालांकि आलिया इससे पहले भी एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आ चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

error: Content is protected !!