लव जिहाद पर बनी ‘The Kerala Story’ फिल्म देखने वालों का चंदन तिलक लगाकर होगा स्वागत

आगरा. आगरा योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर “द केरला स्टोरी” फिल्म का समर्थन किया और हिंदुओं से परिवार सहित फिल्म को देखने की अपील की. जारी वीडियो में प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने देशभर सहित आगरा के सभी सिनेमा हॉल संचालकों से फिल्म को प्रसारित करने की अपील की है. साथ ही कहा है कि आगरा के सभी सिनेमा हॉल पर योगी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता तैनात होंगे और फिल्म देखने वाले दर्शकों का चंदन तिलक लगाकर भगवा पटका ओढा़कर उनका स्वागत अभिनंदन करेंगे.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

अजय तोमर ने कहा कि कुछ लोगों का इस्लामिक राष्ट्र का सपना कभी साकार नहीं होगा. भारत हिंदू राष्ट्र की ओर अग्रसर है और शीघ्र भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा। बता दें कि 27 अप्रैल को “द केरला स्टोरी” फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है और 5 मई को फिल्म रिलीज होने जा रही है, जिसको लेकर अब हिंदूवादी संगठन भी फिल्म का समर्थन करते नजर आ रहे हैं.

वहीं इस फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है. “द केरला स्टोरी” फिल्म में डायरेक्टर विपुल अम्रुतलाल शाह ने केरला कि उन 32000 से अधिक हिंदू लड़कियों के बारे में बताया है, जिन्हें मुस्लिम युवकों द्वारा लव जिहाद का शिकार बनाकर उनका धर्मांतरण कर यौन शोषण किया गया और सीरिया में बेच दिया गया. इन लड़कियों को ISIS में भर्ती कर दिया गया जो कि कभी वापस केरला लोटी ही नहीं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!