छत्तीसगढ़ में छिपा है अतीक का गुर्गा गुड्डू मुस्लिम! एसटीएफ की टीम ने यहां मारा छापा, लेकिन हो गया फरार

रायपुरः प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में जो नाम इस समय सबसे अधिक चर्चा में है और जिसके सीने में बहुत सारे राज दफन हैं, वह नाम है- गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम समेत दो और शूटरों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसी बीच अब एक बड़ी खबर सामने आई है। यूपी एसटीएफ ने गुड्डू मुस्लिम के छत्तीसगढ़ में छिपे होने की आशंका जताई है।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह पर व्हीएलसीटीपीपी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, सुरक्षा की ली गई शपथ

दरअसल, एसटीएफ को बरगढ़ जिले के भठली इलाक़े में छिपछिपे होने की सूचना थी। जिसके एसटीएफ की टीम ने इलाके में दबिश दी। लेकिन गुड्डू एसटीएफ के पहुंचने से पहले फरार हो गया। पुलिस ने उनके संबंधित ठिकानों पर रेड मारी और कई लोगों से पूछताछ की। एसटीएफ को आशंका है कि गुड्डू मुस्लिम छत्तीसगढ़ भाग गया होगा। बहरहाल एसटीएफ अलग-अलग इलाकों में गुड्डू मुस्लिम की तलाश कर रही है। बरगढ़ रेंज के IG दीपक कुमार ने की इसकी पुष्टि की है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Saragaon Arrest : बुजुर्ग दुकानदार से मारपीट, 3 आरोपी गिरफ्तार, मुड़पार गांव का मामला, सारागांव पुलिस की कार्रवाई...

error: Content is protected !!