बीए की छात्रा की गोली मारकर हत्या, कॉलेज से पेपर देकर लौट रही थी छात्रा, बीच बाजार में हुई वारदात. पढ़िए…

जालौन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां परीक्षा देकर घर जा रही एक छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने दिनदहाड़े बीच चौराहे पर गोली मार दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तमंचा मौके पर छोड़कर भाग निकले।



 

 

 

 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बदमाशों ने थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

 

 

 

 

दरअसल, पूरा मामला एट कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोटरा तिराहे का है यहां पर रोशनी अहिरवार सोमवार को एट में बने राम लखन पटेल महाविद्यालय में बीए की परीक्षा देने के लिए हुई थी। जब वह परीक्षा देकर घर वापिस जाने के लिए कोटरा तिराहे की तरफ जा रही थी। तभी पल्सर बाइक पर सवार दो युवक तमंचा लेकर उसके पास पहुंचे। जिसमें एक युवक ने उसकी सिर पर तमंचे से गोली मार दी, इससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गई।

 

 

गोलीकांड से इलाके में फैली सनसनी

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलमी गांव में युवा समिति के द्वारा आयोजित KPL प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, फाइनल मुकाबले में कचन्दा की टीम ने ट्रॉफी के साथ 51 हजार रुपये जीती, मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, जनपद सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एकलव्य चंद्रा हुए शामिल

दिनदहाड़े छात्रा की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं कुछ लोग युवकों को पकड़ने के लिए दौड़े मगर पल्सर सवार युवक मौके पर तमंचा छोड़कर भाग गए। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही एट पुलिस मौके पर पहुंची, जो मामले की जांच में जुट गई, इस घटना के बाद इलाके का बाजार बंद हो गया, साथ ही लोगों की भीड़ जमा हो गई, बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवकों ने जिस जगह घटना पर अंजाम दिया है, वहां से थाना महज 200 मीटर की दूरी पर है।

error: Content is protected !!