Sakti News : तालाब में डूबने से 9 वर्ष के मासूम बच्चे की मौत, जैजैपुर थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. जैजैपुर थाना क्षेत्र के दतौद गांव में तालाब में डूबने से 9 वर्ष के मासूम बच्चे की मौत हो गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जैजैपुर थाना क्षेत्र के दतौद गांव में 9 वर्ष का मासूम राहुल चंद्रा, तालाब में नहा रहा था और इसी दौरान तालाब के पानी में डूब गया.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari News : आदतन बदमाश एवं चिट्ठा तस्कर अभिनव तिवारी उर्फ लवली को किया गया जिला बदर, जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश, जेल से रिहाई के बाद आदेश होगा प्रभावशील...पढ़िए

इसके बाद परिजन के द्वारा राहुल चंद्रा को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर लाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और मर्ग कायम कर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Murder Arrest News : पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या की, खाट से गिरने की बताई थी झूठी कहानी, कब्र से शव को निकलवाकर कराया गया PM, रिपोर्ट में हुआ हत्या का खुलासा, आरोपी पति गिरफ्तार...पूरी खबर पढ़िए

Related posts:

error: Content is protected !!