Bholaa vs Dasara : 9वें दिन बढ़ीं भोला और दसरा की रफ्तार, क्या वीकेंड पर नानी को टक्कर दे पाएगी अजय देवगन की फिल्म

नई दिल्ली. अजय देवगन और तब्बू स्टारर भोला और सुपरस्टार नानी और कीर्ति सुरेश स्टारर दसरा के बीच शुरुआत से ही जंग देखने को मिल रही है. जहां साउथ की फिल्म को फैंस का प्यार मिल रहा है तो वहीं भोला की रफ्तार में भी तेजी देखने को मिल रही है. इसी बीच फिल्म रिलीज के दूसरे शुक्रवार की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है, जो फैंस को हैरान करने वाला है. आइए आपको बताते हैं 9वें दिन कैसी रही दसरा और भोला की कमाई…



इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

दमदार प्रमोशन और रिव्यू के बीच रिलीज हुई अजय देवगन स्टारर ‘भोला’ की नौंवे दिन कमाई में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. दरअसल, गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण बीते दिन सिनेमाघरों में दर्शकों देखने को मिले. इसी के चलते फिल्म ने लगभग 3.50-3.65 करोड़ की कमाई की. जबकि इसकी कुल कमाई 62.88 करोड़ हो गई है. हालांकि अभी फिल्म दसरा से पीछे नजर आ रही है. लेकिन वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ने की उम्मीद है.

दसरा की बात करें तो इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का जलवा जारी है. चाहे वह केजीएफ 2 हो या बाहुबली फैंस के बीच इन फिल्मों का क्रेज है. इसी बीच नई रिलीज के बावजूद 9वें दिन दसरा ने 2.25 करोड़ की कमाई की है. इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 71.35 हो गई है. वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है.

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

error: Content is protected !!