Gumraah Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन नहीं चली साउथ फिल्म ‘थड़म’ की रीमेक ‘गुमराह’, शुक्रवार को कमाए करोड़

नई दिल्ली: आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘गुमराह’ बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जहां फिल्म को समीक्षकों से ठीकठाक रिव्यू मिला है तो वहीं जनता ने भी पहले दिन की कमाई के साथ फिल्म को हिट या फ्लॉप का टैग भी दे दिया है. दरअसल, गुमराह फिल्म 2019 की साउथ ‘थडम’ की रीमेक है. इसमें आदित्य रॉय कपूर पहली बार डबल रोल में नजर आ रहे हैं. आइए हम आपको बताते हैं कितनी रही गुमराह के पहले दिन की कमाई…

 



बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, शुरुआती अनुमान के अनुसार फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार 7 अप्रैल को राष्ट्रीय चेन 69.3 लाख की कमाई की है. जबकि कुल कमाई की बात करें फिल्म लगभग 1.50 – 1.65 cr नेट की कमाई पहले दिन हो सकती है. हालांकि गुड फ्राइडे की छुट्टी होने के कारण यह आंकड़ा बेहद कम है. हालांकि वीकेंड कलेक्शन के बाद ही हिट और फ्लॉप का अंदाजा लगाया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

फिल्म की बात करें तो मृणाल ठाकुर इंस्पेक्टर शिवानी माथुर का किरदार निभा रही हैं, जो कि एक मर्डर की इनवेस्टिगेशन करती हैं. वहीं आदित्य रॉय कपूर मुख्य संदिग्ध और हमशक्ल अर्जुन सहगल और रॉनी का किरदार निभा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में आदित्य रॉय कपूर की द नाइट मैनेजर की काफी चर्चा हुई थी. वहीं सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपना सपोर्ट भी किया था. इसके अलावा मृणाल ठाकुर की बात करें तो वह साल 2022 में फिल्म सीता रामम और जर्सी में नजर आई थीं. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!