CG News : आनंदराम पत्रकारश्री को ‘कलमवीर’ से किया गया सम्मानित

महासमुन्द/रायपुर (छत्तीसगढ़). वरिष्ठ पत्रकार, प्रेस क्लब महासमुन्द के पूर्व अध्यक्ष व श्रीपुर एक्सप्रेस के संपादक आनंदराम पत्रकारश्री को ‘कलमवीर’ सम्मान दिया गया। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में सिरपुर में आयोजित प्रादेशिक सम्मेलन में यह सम्मान दिया गया।

 



सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी, महासंघ के अध्यक्ष सेवक दास दीवान, महासचिव प्रवीण खरे, वरिष्ठ पत्रकार मनोज एस गोयल, विष्णु महानंद ने और मंचस्थ सभी अतिथियों ने शाल, श्रीफल, ‘कलमवीर सम्मान’ स्मृति चिन्ह और फूलों का गुलदस्ता भेंटकर आनंदराम का सम्मान किया।
इस अवसर पर पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष सेवकदास दीवान ने कहा कि पत्रकारों के हित में निरंतर सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर बेबाक कलम चलाने वाले आनंदराम पत्रकारश्री को यह सम्मान देकर हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

गौरतलब है कि वर्ष 2021 में मीडिया फोरम ऑफ इंडिया न्यास द्वारा हिन्दी पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘पत्रकारश्री’ सम्मान से आनंदराम को प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) में सम्मानित किया गया था। पत्रकारिता के साथ-साथ समाजसेवा में सक्रिय सहभागिता, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम में विशिष्ट योगदान, अपनी कुल वार्षिक आमदनी का दस प्रतिशत अनिवार्य रूप से समाज सेवा के लिए समर्पित कर दान करने, जीवन यात्रा संपन्न होने पर देहदान और नेत्रदान करने का दृढ़ संकल्प, पीड़ित मानवता के लिए मुखर होकर 25 वर्षों से निरंतर कलम चलाने के लिए आनंदराम को ‘कलमवीर सम्मान’ से विभूषित किया गया है।

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के प्रायः सभी जिलों से सिरपुर पहुंचे पत्रकारों को संबोधित करते हुए सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी ने कहा कि पत्रकारों के सुख-दुख में वे हमेशा सहभागिता निभाते हैं। और आगे भी निभाते रहेंगे। उन्होंने कलमवीर सम्मान के लिए आनंदराम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। विषय परिस्थितियों में भी जो पत्रकारिता का दायित्व बखूबी निभाते हैं, वे ही कलमवीर कहलाते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

इस अवसर पर रायपुर, महासमुन्द, सारंगढ़, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, दुर्ग, बस्तर, कोण्डागांव सहित विभिन्न जिलों से युवा पीढ़ी के पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सम्मेलन में उपस्थित सभी पत्रकारों को ‘कलमवीर’ की मानद प्रशस्ति पत्र दिया गया। कलम को समाजहित, जनहित में चलाने प्रेरित किया गया।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!