CG News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर रायपुर में श्रमिक सम्मेलन में होंगे शामिल

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 मई को राजधानी रायपुर में श्रमिक सम्मेलन और कांकेर में आयोजित कर्मा महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस पर आयोजित ‘श्रमिक सम्मेलन‘ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 



मुख्यमंत्री इसके पश्चात् दोपहर 2.10 बजे रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर के लिए रवाना होंगे और वहां 2.55 बजे मेला भाठा मैदान में साहू समाज द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर लौट आएंगे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, छात्र-छात्राओं ने धरती को सौंपा हरियाली का तोहफा, हर पौधे संग ली ‘सांसों की रक्षा’ की शपथ
error: Content is protected !!