Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुरूद विधानसभा के हंचलपुर गौठान का किया निरीक्षण…रीपा के अंतर्गत गोबर पेंट, जैविक खाद व केंचुआ उत्पादन के कार्यों का लिया जायजा

रायपुर. प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री आज धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा के दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात की शुरूआत कुरूद विधानसभा के हंचलपुर गौठान के निरीक्षण से की.

 



यहां पर महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क योजना के अंतर्गत आजीविका संवर्धन के लिए 71.91 लाख रूपए की लागत से शेड निर्माण किया गया है. गौठान में अलग-अलग गतिविधियां महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित की जा रही हैं.

गौठान के अंतर्गत गोबर पेंट इकाई का भी संचालन किया जा रहा है. चंचल महिला स्व सहायता समूह द्वारा यहां पर प्राकृतिक गोबर पेंट का निर्माण किया जा रहा है। अभी तक यहां 1200 लीटर प्राकृतिक गोबर पेंट का उत्पादन और 300 लीटर का विक्रय हो चुका है जिससे समूह को 67,500 रूपए की आय हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

जैविक खाद निर्माण का कार्य करते हुए यहां पर 730.68 क्विंटल गोबर खरीदी की जा चुकी है. इससे महिला समूह को 2. लाख 72 हजार रूपए की आय प्राप्त हुई है.

हंचलपुर गौठान में केचुआ उत्पादन करते हुए महामाया कृषक अभिरुचि महिला स्व सहायता समूह 35.24 क्विंटल केंचुआ उत्पादन कर चुकी है और इसमें से 21 क्विंटल केंचुआ का बिक्री से समूह को 5 लाख 51 हजार रूपए का लाभ हुआ है.

इन गतिविधियों के साथ यहां पर मशरूम उत्पादन,बकरी पालन, मुर्गी पालन, अण्डा विक्रय, मछली पालन के कार्य भी किए जा रहे हैं जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

हंचलपुर गौठान समिति की महिला सदस्यों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हंचलपुर गौठान का निरीक्षण करते हुए गौठान में गोबर पेंट निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया और पेंट निर्माण का पूरा काम देखा.

इस दौरान महिला सदस्यों ने मुख्यमंत्री को गुलाब का एक फूल भेंट स्वरूप दिया जिसे मुख्यमंत्री ने पूरे समय अपने हाथों में पकड़े हुए ही गौठान का निरीक्षण किया.

मुख्यमंत्री ने हंचलपुर गौठान के स्वरूप और यहां काम कर रही महिला सदस्यों के मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं की सशक्तिकरण से ही प्रदेश भी सशक्त होगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!