Chhattisgarh News : दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने किया एसिड अटैक; प्रेमी और दुल्हन सहित 12 हुए जख्मी, दूसरी लड़की से शादी करने पर भड़की

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बुधवार रात एक शादी समारोह में हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने दूल्हे की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। वह कृषि कार्य के लिए रखे कैमिकल को बोतल में भरकर लाई थी। आरोपी युवती ने शादी कार्यक्रम के दौरान लाइट जाने पर उसे दूल्हा-दुल्हन पर डाल दिया। इस दौरान तेज हवा के चलते कैमिकल अन्य लोगों पर भी गिर गया। इससे दो बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए थे। पूछताछ में पता चला है कि लड़के के बिना बताए शादी करने से युवती नाराज थी। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है।

 



शादी कार्यक्रम के दौरान हुआ था हमला
जानकारी के मुताबिक, बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में सुधापाल निवासी डमरु बघेल (23) और सुनीता कश्यप (19) की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से कार्यक्रम में लाइट चली गई। इसी बीच किसी ने दूल्हा-दुल्हन पर एसिड फेंक दिया। इसके चलते उनके पास खड़े अन्य लोग भी चपेट में आ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लाइट आई तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उनके आते ही आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : संस्कृति इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मसीयूटिकल साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी मेऊ पामगढ़ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर विविध कार्यक्रम

सात साल से चल रहा था दूल्हे का अफेयर
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम का गठन किया गया। इस बीच पुलिस को घटना स्थल के पास से एक कंटेनर भी बरामद हो गया। आशंका जताई गई कि इसी में ज्वलनशील पदार्थ भरकर लाया गया होगा। इस बीच पुलिस ने पूछताछ शुरू की। इसमें पता चला कि दूल्हे डमरू बघेल की एक पूर्व प्रेमिका भी है। करीब सात साल तक दोनों का अफेयर चलता रहा। इसके बाद डमरू ने उसे बिना बताए सुनीता कश्यप से शादी कर ली। इसके बाद पुलिस ने डमरू की पूर्व प्रेमिका की तलाश शुरू की।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

मिर्च की बाड़ी से लाई थी कैमिकल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि, पुलिस टीम ने डमरू की पूर्व प्रेमिका को ढूंढ निकाला। उसने पूछताछ में कैमिकल फेंकने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी युवती ने पुलिस को बताया कि, वह गांव के पास ही एक मिर्च की बाड़ी में काम करती है। वहां कृषि कार्य के लिए रखे कैमिकल जो ज्वलनशील है, उसे एक बोतल में भर कर शादी के मंडप में पहुंची थी। इस दौरान तेज हवा चलने के कारण लाइट भी चली गई। मौका देखकर आरोपी युवती ने दूल्हा-दुल्हन पर कैमिकल डाल दिया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Transfer News : तहसीलदार और नायब तहसीलदार के तबादले, कलेक्टर ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!