छत्तीसगढ़ : प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थम नहीं रगों, आज फिर 93 से ज्यादा मरीजों की पुष्टि, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 500 पार, किस जिले में कितने मरीज मिले, विस्तार से पढ़िए…

रायपुर. प्रदेश में कोरोना का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन अलग अलग जिलों से कई नए मरीजों की पहचान हो रही है. इसी बीच स्वास्थ्य विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ में सोमवार को मिले नए मरीजों के आकड़ें जारी किए हैं, जिसके मुताबिक आज पूरे प्रदेश में 2181 लोगों के सैम्पलों की हुई जांच, जिनमे 93 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है. प्रदेश के 33 में से 14 जिलों में आज कोरोना के मरीज मिले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 511 हो गया है. इस दौरान औसत पॉजिटिविटी दर 4.26 प्रतिशत रही. आज सबसे ज्यादा 24 नए मरीज राजनांदगांव से मिले है, आज जारी आकड़ों में राजधानी रायपुर के आंकड़े शामिल नहीं है.

आपको बता दें कि प्रदेश के रायगढ़, जांजगीर-चांपा एवं कोंडागांव से 01-01, बलौदाबाजार एवं कोरबा मल जयन, बलरामपुर से 03, सरगुजा एवं गौरेला–पेंड्रा–मरवाही से 06-06, कांकेर से 07, बिलासपुर से 08, महासमुंद से 10, धमतरी और दुर्ग से 11-11, राजनांदगांव से 24 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा दूसरे जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है. प्रदेश के 6 जिलों गरियाबंद, मुंगेली, सुरजपुर, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं मिले हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!