छत्तीसगढ़: रायपुर में बेरोजगारों पर लाठीचार्ज करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने बयान जारी किया, सरकार की नीति पर उठाएं सवाल..

रायपुर: रायपुर में बेरोजगारों पर लाठीचार्ज करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने बयान जारी किया है और कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. साथ ही, कांग्रेस सरकार की नीति पर सवाल भी उठाएं है.

 



 

 

 

नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने कहा है कि बेरोजगार है वे, छत्तीसगढ़ सरकार से रोजगार देने की मांग कर रहे है. उनका आंदोलन शांति पूर्ण था, लेकिन फिर भी उनपर लाठीचार्ज किया गया, उनका दमन किया गया. उनके साथ बदसलूकी की गई. जो अत्यंत ही निंदनीय है. कॉग्रेस ने जनघोषणा पत्र में कही थी कि सरकार बनने के बाद 10 लाख बेरोजगार को रोजगार देने या बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी, लेकिन अब साढ़े चार साल गुजर गए, अब यहां के बेरोजगार में छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति जन आक्रोश है, जो रायपुर में देखने को मिली है. उन्होंने आगे कहा है कि बेरोजगारों को जल्द रोजगार दें और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करना सरकार बंद कर दे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!