छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के भतीजे के भाजपा में जाने की लग रही थी अटकलें, अब आदित्येश्वर सिंहदेव ने ये कहा… पढ़िए…

अंबिकापुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की नाराजगी और अलग-अलग मौकों पर दिए गए बयान के बाद के कारण कयास ये लगाए जा रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री के भतीजे आदित्येश्वर सिंहदेव भाजपा का दामन थाम सकते है। ऐसे में ऐसे कयासों पर विराम खुद आदित्येश्वर ने लगाया है।

 



दरअसल, कई मौकों पर ये बात उठती रही है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस से नाराज हैं। ऐसे में उनके राजनैतिक उत्तराधिकारी उनके भतीजे आदित्येश्वर सिंहदेव, जो कि जिला पंचायत सदस्य के साथ जिला पंचायत सरगुज़ा के उपाध्यक्ष भी है, जो भाजपा ज्वाइन कर सकते है. मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी बयान दिया था कि वो तो कांग्रेस में है और रहेंगे, मगर उनके परिवार के लोग क्या निर्णय लेते हैं, उस पर वे कुछ नहीं कह सकते। इसके पहले अमित शाह के दौरे के समय भी आदित्येश्वर के भाजपा ज्वाइन करने की चर्चा खूब थी।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

इन तमाम अटकलों पर खुद आदित्येश्वर ने विराम लगा दिया है। आदित्येश्वर का कहना है कि वो भी ऐसी चर्चाएं सुनते रहे है, मगर वो कही नहीं जा रहे, बल्कि कांग्रेस में है और यही रहेंगे। यही नहीं, आदित्येश्वर ने कहा कि आग कहा लगी है, ये उन्हें नहीं पता, मगर धुंआ उठते रहता है। ऐसे में साफ है कि टीएस सिंहदेव के भतीजे आदित्येश्वर फिलहाल कही जाते नहीं दिख रहे, जिससे लंबे समय से चले आ रहे अटकलों पर विराम सा लग गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

Related posts:

error: Content is protected !!