CG Politics : अकलतरा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत बड़ा बयान, ‘अभी निकाय चुनाव को टाल सकती है सरकार, अधिकारी को बैठाएंगे, फिर 3-4 माह बाद कराएंगे चुनाव’, ‘कांग्रेस जो करती आई है, उस पर भाजपा को उल्टा करना है’, ‘एक साल में जनता को भाजपा सरकार ने धोखा दिया’

जांजगीर-चाम्पा. छग विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, अकलतरा पहुंचे. यहां मीडिया से डॉ. महंत ने निकाय चुनाव को लेकर कहा, जनता बताएगी कि भाजपा सरकार में क्या-क्या हुआ है. इस 1 साल में जनता को भाजपा सरकार ने धोखा दिया है. नगरीय निकाय में कांग्रेस की जीत होगी. इसे लेकर सभी निकायों में कमेटी बनाई जा रही है.

 



नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को एक साथ कराने के प्रस्ताव पर डॉ. महंत ने कहा कि अभी कुछ तय नहीं कर सकते. ये बैठकर तय करने वाली बात है, 15 दिसम्बर से सत्र है, तब कुछ स्पष्ट होगा. जब कराना चाहें, तब कराएं. अभी चुनाव को सरकार टाल सकती है और अधिकारी को बैठाएंगे, फिर 3-4 माह बाद कराएंगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

नगरीय चुनाव के प्रणाली को लेकर डॉ. महंत ने कहा कि कांग्रेस जो करती आई है, उस पर भाजपा को उल्टा करना है. सरकार को जो करना है करे. जब रिजल्ट आएगा, तब पता लगेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!