Dantewada Naxal Attack Big Update : अरनपुर हमले के बाद मौके से दो संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार, IED ब्लास्ट में शामिल होने की आशंका, आईजी ने दी जानकारी…विस्तार से पढ़िए

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवानों पर घात लगाकर हमला किया है। हमले में 10 जवान बलिदान हो गए हैं। इनकी टीम बारिश में फंसे सुरक्षा बलों को रेस्क्यू करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने IED ब्लास्ट में पुलिसकर्मियों का वाहन उड़ा दिया। इसके अलावा एक ड्राइवर की भी मौत हुई है।

 



इस बड़े हमले के बाद सुरक्षाबलों ने दो संदिग्ध नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। ये नक्सली अरनपुर इलाके से ही गिरफ्तार किए गए हैं। आशंका है कि ये नक्सली अरनपुर ब्लास्ट में शामिल रहे होंगे। नक्सल ऑपरेशन के आईजी ओपी पाल ने ये जानकारी दी है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय

सर्चिंग पर निकले थे जवान
राज्य पुलिस की तरफ से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ’26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के बाद वापस लौट रहे थे, इसी दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और 1 ड्राइवर शहीद हुए हैं।’

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

Related posts:

error: Content is protected !!