Blue Tick : मंत्री लखमा, शिव डहरिया और रमन सिंह समेत कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा, ये रही वजह…

रायपुर । ट्विटर ने कई लोगों के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए है। इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का भी नाम शामिल है। रमन सिंह के अलावा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, छग भाजपा का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया गया है।

 



छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ राज्य के तत्तकालीन 3 मंत्रियों के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया गया है। जिसमें मंत्री अमरजीत भगत से लेकर शिव डहरिया और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का भी नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि पेमेंट नहीं करने के कारण सभी का ब्लू टिक हटा दिए गए है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Fire : ऑटो पार्ट्स दुकान और घर में लगी भीषण आग, आग में जलकर सामान हुआ खाक, हुआ बड़ा नुकसान, 2 दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया...

ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने 12 अप्रैल को ही ऐलान कर दिया था कि 20 अप्रैल से सभी लेगेसी वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे। अब उन्हें ही यह सुविधा मिलेगी, जो ब्लू टिक के लिए पैसे खर्च कर मंथली प्लान लेंगे। इसके बाद 20 अप्रैल की रात 12 बजते ही सभी लेगेसी अकाउंट्स से ब्लू टिक हट गया।

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : दिनदहाड़े कत्ता लेकर डरा रहे थे दो बदमाश, सूचना के बाद भी पुलिस ने नहीं दिखाई सक्रियता, बाद में उच्च अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई चाम्पा पुलिस, एक आरोपी पकड़ाया, दूसरा फरार... ASP ने कहा...

Related posts:

error: Content is protected !!