सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी को देख फैन्स हुए हैरान, स्टाइल और लुक्स के आगे फेल हैं मिस यूनिवर्स, लोग बोले- इसे कहते हैं क्लास

नई दिल्ली : 1994 भारत के लिए एक यादगार साल रहा. मिस यूनिवर्स कंपटीशन में हमारे देश ने पहली दफ़ा कामयाबी का झंडा गाड़ा. सुष्मिता सेन भारत की पहली मिस यूनिवर्स बनीं और अपना नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया. विश्व सुंदरी बनने के बाद सुष्मिता ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा. साल 1996 में विक्रम भट्ट की फिल्म ‘दस्तक’ के साथ सुष्मिता ने बॉलीवुड में दस्तक दी और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा. सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स बनने के बाद रेने और अलीशा नाम की दो बेटियों को गोद लिया. सुष्मिता की बड़ी बेटी रेने उनकी ही तरह स्टाइलिश और ग्लैमरस हो गई हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

गौरतलब है कि सुष्मिता अपनी दोनों बेटियों से बहुत प्यार करती हैं और उनके साथ आए दिन अपनी तस्वीरें साझा करती हैं. वहीं एक्ट्रेस की बड़ी बेटी रेने सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं. इंस्टाग्राम पर रेने को एक बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं. रेने ने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वे बहुत ग्लैमरस नजर आ रही थीं. इन फोटोज में रेने एक सोफे पर बैठ कर कैमरे के लिए पोज देती दिखी थीं. आखिरी तस्वीर में उनकी मामी चारू असोपा भी फोटो में नजर आई थीं. फोटोज के सामने आने के बाद लोगों ने रेने की खूबसूरती के खूब पुल बांधे थे. एक यूजर ने कहा, “आप तो अगली मिस यूनिवर्स बन सकती हैं”.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!