गोविंदा की भांजी का छलका दर्द, कई बार टूटा दिल, बोलीं- ‘मुझसे कहा जाता था कि…’

मुंबईः बॉलीवुड और टीवी एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन और खुद भी एक टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) भले ही इन दिनों टीवी स्क्रीन से दूर हैं, लेकिन हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं. अपने वीडियोज-तस्वीरों और ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर वह लाइम लाइट में बनी रहती हैं. बिग बॉस 13 (Bigg Boss) के दौरान भी आरती लगातार चर्चा में थीं. दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ अपनी दोस्ती और जबरदस्त गेम के चलते उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी. अब आरती एक बार फिर छोटे पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं. वह नए धारावाहिक ‘श्रावणी’ में निगेटिव रोल प्ले करती नजर आएंगी. इसी बीच आरती ने खुद को लेकर बात की और एक बड़ा बयान दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

ETimes के अनुसार, आरती सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में अपने संघर्षों पर बात की. इस दौरान अभिनेत्री ने कहा कि- ‘ईमानदारी से कहूं तो मानसिक तौर पर बहुत ज्यादा स्ट्रेस और स्ट्रगल था. क्योंकि, मेरे परिवार में हर कोई फेमस था और अच्छी तरह जाना जाता था. जब आपके परिवार में सबको जाना जाता हो और आप कम फेमस हों तो उनसे मेल खाने में काफी मुश्किलें आती हैं.’

फैमिली फोटो में नहीं थी मेरी जगह
आरती आगे कहती हैं- ‘मुझे आज भी याद है, जब फैमिली फोटो क्लिक कराते समय मुझे अलग हटने को कहा जाता था, क्योंकि पैपराजी केवल स्टार्स की ही तस्वीरें लेना चाहते हैं. और अगर आपकी पहचान ना के बराबर हो तो आपको अलग होने के लिए कह दिया जाता है. सच कहूं तो तब मुझे बहुत बुरा लगता था और कई बार दिल टूट जाता था.’

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

आरती के अनुसार, ये तब की बात है जब उन्होंने एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था. आरती की कजिन रागिनी खन्ना और सौम्या सेठ भी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं. दोनों ने एक-एक हिट सीरियल में बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया. आरती ने 2007 में अपने करियर की शुरुआत की. उनका पहला सीरियल ‘मायका’ था. इसके बाद वह ‘गृहस्थी’, ‘थोड़ा है थोड़े की जरूरत है’, ‘उतरन’ और ‘परिचय’ जैसे सीरियल्स में काम किया. इसके अलावा वह ‘देवों के देव महादेव’ में भी नजर आई थीं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!