ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल जांजगीर में ग्रेजुएशन सेरेमनी संपन्न‘

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर के प्री-प्रायमरी में ग्रेजुएशन सेरेमनी हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल्यचित्र के समक्ष पुष्प अर्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ गायत्री मंत्र गाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। विद्यालय में प्रथम उपस्थित अभिभावक अतिथि डाॅ. एस.एल. खैरवार को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। नन्हे मुन्हे एल.के.जी. के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत व न्त्य की प्रस्तुती दी गयी। इसी क्रम में यूकेजी के विद्यार्थियों को पहली कक्षा में अपग्रेड किया गया एवं उनको प्रमाण पत्र देकर तथा यूकेजी के बच्चों को उनके मातृशिक्षिका व प्री-प्रायमरी प्रभारी (श्रीमती सुदिप्ता चक्रवर्ती) द्वारा की गई।

 



इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

कक्षा पहली की शिक्षिका श्रीमती शीतल राठौर को सौंपा गया तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए छात्रों को नेशनल एजुकेशन पाॅलिसी के बारे में अवगत कराया तथा आगे की पढ़ाई कैसे करनी है, इस विषय पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया एवं गे्रजूएशन हैट पहनाकर उन्हे सम्मानित किया गया । एलकेजी व नर्सरी के बच्चों ने भी उनके लिए नृत्य तथा गीत प्रस्तुत किया। शिक्षिका शीतल राठौर ने अपने संरक्षण में बच्चों को कक्षा पहली में प्रवेश कराया एवं वहां उनको पेन्सिल, चाॅकलेट और फ्रूटी से स्वागत किया तथा आज से यू.के.जी बच्चों को कक्षा पहली में प्रवेशित कहलाऐगे। उक्त कार्यक्रम का समापन छात्रों को पेन्सिल, चाॅकलेट और फ्रूटी देकर एवं केक काटकर उत्साह मनाया गया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका श्रीमती सुदिप्ता चक्रवर्ती के द्वारा दी गई। सभी पालकों, शिक्षिकों एवं बच्चों का अभिवादन करते हुए भव्या खैरवार ने अभार प्रकट किया एवं अपने शब्दों द्वारा प्री-प्रायमरी में जो कुछ सिखाया गया. उसके बारे में जानकारी दी व अपना कृतज्ञता प्रकट किया।

इसे भी पढ़े -  रायगढ़ में "लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ" रैली में शामिल होंगे पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

Related posts:

error: Content is protected !!