JanjgirChampa Accident Death : अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत, अकलतरा में हुआ हादसा

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचल दिया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. सड़क किनारे कुचली हुई लाश पड़ी होने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. घटना कैसे हुई, यह जानने के लिए पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है. मृतक का नाम रामशंकर श्रीवास है, जो मुलमुला क्षेत्र के सोनसरी गांव का रहने वाला था.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

दरअसल, अकलतरा के पेट्रोल पम्प के पास सड़क किनारे अज्ञात वाहन के कुचलने से व्यक्ति मौत होने और उसकी लाश पड़ी होने की पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है. मामले में पुलिस की जांच है और सीसी टीवी फुटेज मिलने के बाद घटना की स्थिति स्पष्ट होगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!