Indian Railways: रेलवे चलाएगा 217 समर स्पेशल ट्रेनें, लगाएंगी 4010 फेरे, देखें किस जोन में कितना?…

त्योहार या छुट्टियों के मौके पर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए लोगों की तादाद बढ़ जाती है. ऐसे में भारतीय रेलवे खास ट्रेनों का इंतजाम करता है. इसी कड़ी में अब गर्मियों की छुट्टियों का वक्त आ रहा है. जिसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है.

 



 

 

 

 

भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने देशभर में कुल 217 स्पेशल ट्रेनों के संचालन करने का फैसला किया है, जिससे लोगों को दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई जैसे शहरों से अपने गांव आने-जाने में परेशानी न हो. रेलवे की ओर से यह समर स्पेशल ट्रेनें उत्तर रेलवे, मध्य रेलवे समेत सभी जोन ने चलाई जाएंगी.

इसे भी पढ़े -  CG Board Exam 2027 : छात्रों के लिए बड़ी खबर, 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, इस दिन से शुरू होगा एग्जाम...देखिए

 

 

 

 

सबसे ज्यादा ट्रेनें दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा संचाचित की जाएंगी, जिनकी तादाद 69 होगी. इसके अलावा दक्षिण मध्य रेलवे ने भी 48 गाड़ियां चलाने का ऐलान किया है. इनके अलावा अन्य जोन ने भी ट्रेनों का ऐलान किया है. सब मिलाकर ये 217 ट्रेनें कुल 4010 फेरे लगाएंगी, जिससे लोगों को भारी भीड़ के बीच अपने गंतव्य तक पहुंचने में आसानी होगी.

 

https://twitter.com/PIB_India/status/1645764002335825920?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1645764002335825920%7Ctwgr%5E52849180b6226d9cf7a6d5da41826c3956373a6b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-16847965922551003147.ampproject.net%2F2303231800000%2Fframe.html

 

बता दें कि दक्षिण पश्चिम रेलवे में हुबली, बेंगलुरु और मैसूर और मुख्य रूप से कर्नाटक राज्य का क्षेत्र आता है. इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा का भी क्षेत्र आता है. वहीं, दक्षिण मध्य रेलवे के तहत कुल तीन प्रशासनिक विभाग हैं, जिनमें हैदराबाद, सिकंदराबाद और नांदेड़ शामिल हैं.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

 

 

गौरतलब है कि रेलवे हर साल गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है. फिलहाल रेलवे की ओर से ट्रेनों की संख्या जारी की गई है, लेकिन उनके नाम और रूट आदि के बारे में नहीं बताया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, देशभक्ति और एकता का दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!