IPL RECORD : IPL में विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ यह बड़ा रिकार्ड, अब तक कोई बल्लेबाज नहीं कर सका ऐसा कमाल

इंडियन प्रीमियर लीग आईपीएल 2023 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक (50) लगाया है। यह उनके IPL करियर का 47वां और मौजूदा सीजन का कुल तीसरा अर्धशतक है। इस बीच उन्होंने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने 2,500 रन भी पूरे कर लिए हैं। यह रिकार्ड अपने आप में अनोखा हैं। अबतक किसी भी मैदान में कोई भी खिलाडी 2 हजार से ज्यादा रन नहीं बना सका हैं।

 



कोहली को चिन्नास्वामी स्टेडियम में बल्लेबाजी करना पसंद है। उन्होंने अपने इस घरेलू मैदान में 75 पारियों में लगभग 40 की औसत से 2,539 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल में किसी एक मैदान में 2500 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस स्टेडियम में कोहली के बाद दूसरे सर्वाधिक रन पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स (1,960 रन) ने बनाए हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

बात करे कोहली के मौजूदा सीजन की तो उन्होंने IPL 2023 में अब तक 4 मैचों में 71।33 की उम्दा औसत और 147।58 की स्ट्राइक रेट से 214 रन बना लिए हैं। वह RCB से 200 से अधिक रन बनाने वाले फिलहाल पहले बल्लेबाज हैं। इस सीजन में उन्होंने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

Related posts:

error: Content is protected !!