JangirChampa Big News : तेज रफ्तार हाइवा ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी ठोकर, ASI को आई चोट, अकलतरा के नेशनल हाइवे का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा के नेशनल हाइवे में अज्ञात हाइवा ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ठोकर मार दी है. घटना में ASI सियाराम यादव को चोट आई है. घटना में गाड़ी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है.



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा पुलिस पेट्रोलिंग में निकली थी. इसी दौरान अकलतरा के नेशनल हाइवे में ढाबा के पास तेज रफ्तार अज्ञात हाइवा ने पेट्रोलिंग गाड़ी को पीछे से ठोकर मार दी. इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

घटना में ASI सियाराम यादव को चोट आई है, जिनका अकलतरा के अस्पताल में इलाज किया गया है, वहीं पेट्रोलिंग गाड़ी का चालक बाल-बाल बचा है. घटना के बाद से अज्ञात हाइवा का चालक वाहन लेकर फरार हो गया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : नहर में गिरा युवक, डूबने से युवक की मौत, 10 किमी दूर मिली लाश...

error: Content is protected !!