JanjgirChampa Accident : रोड किनारे दुकान में बैठे दो भाइयों को वैन ने मारी ठोकर, दोनों को आई गंभीर चोट, वैन चालक के खिलाफ शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में रोड किनारे किराना दुकान में बैठे दो भाइयों को ठोकर मारने वाले वैन क्रमांक CG 13 AE 7116 के चालक के खिलाफ पुलिस ने थाना में केस दर्ज किया है. दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई है, जिनका बिलासपुर में इलाज चल रहा है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लोहर्सी गांव के मिलेश कुमार धीवर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने भाई राजेश्वर धीवर के साथ 08 मार्च 2023 को धरदेई गांव में होली खेलने गए थे. धरदेई गांव के पुरेनहा तालाब के पास रोड किनारे दुकान में बैठे थे, तभी बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैन क्रमांक CG 13 AE 7116 के चालक ने ठोकर मार दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

इससे दोनों भाइयों को गंभीर चोट आई थी, जिन्हें पामगढ़ अस्पताल ले जाया गया था. वहां से बिलासपुर रेफर किया गया था. मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने वैन चालक क्रमांक CG 13 AE 7116 के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!