Janjgir Murder Arrest : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी और दामाद निकले शख्स के हत्यारे, हत्या कर बहती नहर में फेंक दी थी लाश, ये थी वजह…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के नैला उपथाना की पुलिस ने शख्स की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी रतन बाई कश्यप और दामाद रामेश्वर कश्यप को गिरफ्तार किया है. गला दबाकर करने के बाद आरोपियों ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए बहती नहर में फेंक दी थी. अवैध संबंध के शक में पति विवाद करता था और इससे त्रस्त होकर आरोपियों ने उसके गले को घोंटकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. मामले में दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

दरअसल, संतोष कश्यप का बेटा जितेंद्र कश्यप ने नैला उपथाना में रिपोर्ट लिखाई थी कि 13 अप्रेल 2023 को संतोष कश्यप, बिना बताए कहीं चला गया है. इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इस दौरान नवागढ़ की बड़ी नहर में शव मिला, जिसकी पहचान सन्तोष कश्यप में हुई थी. जांच में पत्नी से झगड़ा होने की बात सामने आई, जिसके बाद जांच आगे बढ़ी तो गला घोंटकर हत्या करने की बात सामने आई. प्रकरण में पुलिस ने आरोपी पति और उसके दामाद को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!