Janjgir News : ‘पुलिस’ लिखे चारपहिया गाड़ी में लगाई काली फ़िल्म, नियमों को रखा ताक पर, ASP ने कहा, ‘ऐसा है तो कार्रवाई की जाएगी’

जांजगीर-चाम्पा. जिले में यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ़ पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, वहीं जांजगीर में ‘पुलिस’ लिखे चारपहिया गाड़ी के मालिक के द्वारा यातायात नियमों को ताक पर रखकर काली फ़िल्म लगवाई गई है, लेकिन ऐसे वाहन पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. जांजगीर की सड़क पर यह चारपहिया गाड़ी चल रही है, लेकिन काली फ़िल्म वाली इस गाड़ी में शायद इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही है, क्योंकि गाड़ी में ‘पुलिस’ लिखा है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Student Suicide : 12वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, जनपद सदस्य नानी के घर में छुट्टी मनाने आई थी छात्रा...

इस मामले से जब एडिशनल एसपी अनिल सोनी को अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा है कि सभी को परिवहन और यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए. पुलिस लिखे गाड़ी में काली फ़िल्म लगाई गई है तो इस पर कार्रवाई करने निर्देशित किया जाएगा.

आपको बता दें, जिले में यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और जुर्माना वसूल किया जा रहा है. पुलिस की सतत कार्रवाई की सराहना भी होती रही है, लेकिन अब देखना होगा कि ‘पुलिस’ लिखे काली फ़िल्म वाली गाड़ी पर कब तक कार्रवाई होती है ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!