JanjgirChampa Accident : दशगात्र में आए बाइक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन के ठोकर मारने से हुई मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मुलमुला थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के झलमला गांव में दशगात्र कार्यक्रम में आए व्यक्ति को अज्ञात वाहन के ठोकर मारने से मौत हो गई है. मामले में मुलमुला पुलिस ने अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लिमतरा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के रहने वाले प्रकाश निर्मलकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पिता संतोष निर्मलकर, अपनी बाइक क्रमांक CG 100 AS 8513 से उसके ससुर दिलहरण निर्मलकर के घर झलमला दशगात्र में गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Arrest : धारदार हथियार और डंडे से हमला करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, आरोपियों में बाप-बेटे शामिल, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे फ़ोन करके बताया कि उसके पिता संतोष का मुलमुला के फूलसागर तालाब के पास एक्सीडेंट हो गया था, जिससे सिर में गंभीर चोट आई थी. पामगढ़ अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : खोखरा में स्थित मां मनकादाई मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की...

मामले में मुलमुला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!