JanjgirChampa Arrest : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले चाचा सहित 3 रिश्तेदार गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के राछाभाठा गांव की महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले चाचा सहित 3 लोगों रामकिशन कश्यप, गोपीराम कश्यप, गिरिवर कश्यप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में नवागढ़ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर जेल भेज दिया है.

 



दरसअल, 05 जून 2020 को राछाभाठा की 44 वर्षीय महिला खुलनबाई कश्यप की अज्ञात कारण से मौत हो गई थी. पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड नोट जब्त किया था एवं शव को पोस्टमार्टम कराया गया था. FSL रिपोर्ट में महिला के द्वारा कीटनाशक जहर का सेवन और सुसाइड नोट में उसके चाचा रामकिशन कश्यप, गोपीराम कश्यप, गिरवर कश्यप सभी कर्रा निवासी के द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात सामने आई थी, जिस पर रिपोर्ट दर्ज किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

मामले में नवागढ़ पुलिस ने कर्रा गांव से आरोपी चाचा रामकिशन कश्यप, गोपीराम कश्यप, गिरिवर प्रसाद कश्यप को गिरफ़्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!