JanjgirChampa Arrest : गैरेज से जैक चोरी करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने जैक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

 



दरअसल, नमीत दुबे ने चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह तिरुपति मोटर्स में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है. जब उन्होंने सुबह गैरेज को खोला तो देखा कि गैरेज में रखे जैक कीमती 12 हजार रूपए को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 457 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी की पातासाजी की जा रही थी, तभी आरोपी तिलक नगर चांपा निवासी कलेश्वर साहू उर्फ चिंगारू के कब्जे से जैक को जब्त किया है और आरोपी कलेश्वर साहू उर्फ चिंगारु को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!