Champa Labour Death : फैक्ट्री में 50 फीट की ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के चैंपियन फैक्ट्री में 50 फीट की ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत हो गई और उसे आनन-फानन से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

 



बताया जा रहा है कि कुरदा गांव निवासी मोतीलाल यादव, चैंपियन फैक्ट्री में मजदूरी करता था और मोतीलाल यादव चैंपियन आज फैक्ट्री में काम करने के लिए गया हुआ था, तभी 50 फीट की ऊंचाई में पहुंचा और सेफ्टी बेल्ट अपने शरीर में बांधने के बाद उसके हुक को सपोर्ट में लगा रहा था, तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया. दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : महानदी उफान पर, शबरी सेतु से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी, आवागमन बंद होने से कई जिलों से सम्पर्क टूटा, कलेक्टर और एसपी भी पहुंचे...

इधर, घटना के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मोतीलाल यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

Related posts:

error: Content is protected !!