JanjgirChampa Arrest : देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को सारागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

 



दरअसल, सारागांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक कुमार घिरही, देशी शराब की अवैध बिक्री करने के लिए हथनेवरा चौक से कमरीद गांव की ओर जा रहा है. इसकी सूचना पर सारागांव पुलिस ने दबिश दी और आरोपी दीपक कुमार धिरही के कब्जे से 50 नग देशी शराब बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : दल्हापहाड़ के नागपंचमी मेले में नशे का सामान लेकर पहुंचे युवा, पुलिस ने घण्टों बिठाए रखा, 55 सौ कड़े, गांजा और शराब जब्त, कई युवकों से चाकू बरामद...

पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार धिरही के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और आरोपी दीपक कुमार धिरही को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

Related posts:

error: Content is protected !!