JanjgirChampa Arrest : पत्नी बताकर इंस्टाग्राम और फेसबुक में फोटो अपलोड करने वाले आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने पत्नी बताकर इंस्टाग्राम और फेसबुक में फोटो अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



दरअसल, प्रार्थिया ने बम्हनीडीह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी आशीष कुमार जैन उर्फ हैश जैन प्रार्थिया को पत्नी बताकर उसके फोटो को इंस्टाग्राम एवं फेसबुक में गाली गलौज कर अपलोड कर दिया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 14.225 टन उर्वरक जब्त, 4 को नोटिस

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी आशीष कुमार जैन उर्फ हैश जैन के खिलाफ IPC की धारा 509(ख) के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया था.

मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. तभी आरोपी मध्य प्रदेश कटनी गांव निवासी आशीष कुमार जैन उर्फ़ हैश जैन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Big News : कारखाना अधिनियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, पांच उद्योगों पर लाखों का अर्थदंड

error: Content is protected !!