JanjgirChampa Big Accident : दो बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, महिला समेत 2 लोगों की मौत, 3 गम्भीर रूप से घायल, बिलासपुर रेफर, …यहां के रहने वाले हैं मृतक… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के महन्त गांव में 2 बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में एक महिला और एक युवक शामिल है. हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं और तीनों को बिलासपुर रेफर किया गया है. घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है.

 



दरअसल, पवनी गांव के एक बाइक में सवार होकर 3 लोग जलबाई कर्ष, मनीष कर्ष और योगेंद्र कर्ष नैला जा रहे थे. वे महन्त गांव पहुंचे थे, तभी सामने आ रही बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई. दूसरी बाइक में महावीर यादव और राजकुमार यादव भड़ेसर से बुड़ेना गांव की ओर जा रहे थे.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

हादसे में एक बाइक में सवार जलबाई कर्ष और दूसरी बाइक में सवार महावीर यादव की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में बाइक सवार 3 लोग को गम्भीर चोट आई है, जिन्हें जांजगीर जिला अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. मामले में नवागढ़ पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज 13 नवंबर को प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर रहेंगे, संभागीय मुख्यालयों में एकत्रित होकर शासन का ध्यान आकृष्ट करेंगे राजस्व अधिकारी, मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त एवं कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!