JanjgirChampa BigNews Update : 40 फीट की ऊंचाई पर 9 घण्टे से युवक चढ़ा हुआ है पेड़ पर, सीढ़ी लगाकर युवक को उतारने की कोशिश कर रही SDRF और पुलिस की टीम, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के रैनपुर गांव में 40 फीट की ऊंचाई पर 9 घण्टे से पीपल पेड़ पर युवक चढ़ा है. युवक को उतारने के लिए SDRF, बलौदा पुलिस और होम गार्ड की टीम लगी हुई है. मौके पर लंबी सीढ़ी भी लगाई गई है और उसके सहारे ही युवक को नीचे के लिए लगातार कोशिश की जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक रामगोपाल यादव, कर्ज से परेशान है, जिसके बाद वह पेड़ पर चढ़ गया है.

 



दरअसल, रैनपुर गांव में सुबह 3 बजे रामगोपाल यादव पीपल पेड़ पर चढ़ गया और 40 फीट ऊंचाई पर जाकर बैठ गया. ग्रामीणों को जब पता चला तो मौके पर भीड़ जुट गई और फिर पुलिस को सूचना दी गई. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई. इस तरह पिछले 9 घण्टे से युवक रामगोपाल यादव को नीचे उतारने की कवायद की जा रही है और उसे समझाइश दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

अब SDRF की टीम भी पहुंच गई है और ऊंची सीढ़ी लगाकर युवक को नीचे उतारने का प्रयास किया जा रहा है. युवक से पुलिस द्वारा लगातार बात की जा रही है और नीचे उतरने कहा जा रहा है. फिलहाल, युवक 40 फीट की ऊंचाई पर पिछले 9 घण्टे से पेड़ पर चढ़ा हुआ है और मौके पर माहौल गरमाया हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!