JanjgirChampa Fake Note : घर में बनाते थे नकली नोट, बाजार में खपाते 2 युवक गिरफ्तार, 1 लाख 72 हजार 5 सौ के नकली नोट जब्त, पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने नकली नोट के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है और 1 लाख 72 हजार 5 सौ रुपये के नकली नोट को जब्त किया है. जब्त नकली नोट 5-5 सौ के हैं. पुलिस ने आरोपियों से कलर प्रिंटर, पेपर कटर, बाइक और मोबाइल को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी भिलौनी और डोंगाकोहरौद गांव के हैं, जिन्हें बाजार में नकली नोट खपाते पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda News : हमर आंगनबाड़ी, हमर अभिमान, आंगनबाड़ी शिक्षिका कॉन्फ्रेंस सम्पन्न, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुआ मंथन

दरअसल, पुलिस को पता चला कि भिलौनी गांव के युवक वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर, मेऊंभाठा के बस स्टैंड के पास नकली नोट रखा है और बाजार में खपाने के लिए घूम रहा है. इस पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की युवक वृंदा उर्फ संजू रत्नाकर को 14 हजार नकली नोट के साथ पकड़ा. पुलिस ने उससे मोबाइल और बाइक भी जब्त किया. पूछताछ में उसने बताया कि डोंगाकोहरौद गांव के दोस्त रामसागर बंजारे के साथ अपने घर भिलौनी गांव में 5 सौ रुपये के नोट छापते थे और फिर बाजार में खपाते थे.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : 24 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस

पुलिस ने दोनों आरोपियों से 5 सौ के 345 नकली नोट जब्त किया है. इस तरह से पुलिस ने 1 लाख 72 हजार 5 सौ रुपये के नकली नोट बरामद किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 489 क, ख, ग और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer : 1 एसआई, 2 एएसआई सहित 10 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश... देखिए सूची

error: Content is protected !!