Ayesha Takia Birthday: 15 साल की उम्र में डेब्यू, 23 की उम्र में धर्म परिवर्तन करके रचाई शादी

Ayesha Takia Birthday: सलमान खान की ‘वॉन्टेड’ फेम आयशा टाकिया (Ayesha Taikia) का आज बर्थडे है. 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में जन्मीं आयशा टाकिया कभी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस थीं. महज 13 साल की उम्र में मॉडलिंग और 15 तक आते-आते फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने वालीं आयशा टाकिया फिलहाल बड़े पर्दे से दूरी बना ली है. फैंस के बीच ‘वांटेड गर्ल’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस आयशा टाकिया आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. आयशा टाकिया ने अपनी खूबसूरती से फैंस को दीवाना बना लिया था, आज भी वो सुर्खियों में रहती हैं. आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुंबई में हुआ था, उन्होंने मुंबई के ही सेंट एंथनी गर्ल्स हाई स्कूल की पढ़ाई की है.

 



फाल्गुनी पाठक के वीडियो में आई थी नजर

साल 2000 में आयशा ने फाल्गुनी पाठक के वीडियो गीत ‘मेरी चुनर उड़-उड़ जाए’ में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की, जो बहुत लोकप्रिय हुई. आयशा को उनकी डेब्‍यू फिल्‍म ‘टार्जन: द वंडर कार’ के लिए फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू पुरस्‍कार मिला था. इसके अलावा साल 2006 में आई फिल्‍म ‘डोर’ के लिए उन्‍हें युवा विधवा किरदार के लिए काफी सराहा गया था, लेकिन उन्हें सही मायने में पहचान मिली सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ से हासिल हुई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

सोचा ना था’ होने वाली थी डेब्यू फिल्म

आपको जानकर हैरानी होगे लेकिन ये सच है आयशा ने पहली बार फिल्म ‘सोचा ना था’ में पहले काम किया था, लेकिन ये फिल्म रिलीज होने में देरी हुई है जिसके कारण उनकी दूसरी फिल्म ‘टार्जन द वंडर कार’ को पहली बार रिलीज किया गया. आयशा ने हिंदी के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है. आयशा ने PETA India के एक विज्ञापन में देखा गया, जिसके बाद उन्होंने स्वयं को सार्वजनिक रूप से शाकाहारी घोषित किया.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

करियर की पीक पर कर ली शादी

23 की उम्र में अचानक शादी का फैसला लेकर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया. आयशा टाकिया ने 2009 में फरहान आजमी से शादी की और उनके लिए अपना धर्म भी बदल लिया. फरहान आजमी संग आयशा टाकिया का एक बेटा भी है. आखिरी बार साल 2013 में आई फिल्म ‘आप के लिए हम’ में नजर आईं आयशा टाकिया अब पूरी तरह बड़े पर्दे से दूर हो गई हैं. वो अपनी शादीशुदा लाइफ को एंजॉय कर रही हैं. साथ ही साथ सोशल मीडिया पर फोटोज भी शेयर करती रहती हैं.
लिप सर्जरी के लिए भी चर्चा में रही हैं

आयशा अपनी लिप सर्जरी के लिए भी चर्चा में रह चुकी हैं. कई बार अपनी लिप सर्जरी के चलते वह यूजर्स के निशाने पर रहीं. इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर आयशा अपनी पर्सनल लाइफ को खूब एंजॉय कर रही हैं, जिसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर देखी जा सकती है. आपकी जानकारी के लिए बता दें साल 2006 में वह ‘Most Desirable Woman of India’ की सूची में आईं थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!